UPTET 2026 Apply Online: यूपीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक, देखें आवेदन पात्रता OTR सहित पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

UPTET 2026 Apply Online: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। आवेदन 27 मार्च से शुरू होगा और परीक्षा 2, 3 व 4 जुलाई 2026 को होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी नोटिफिकेशन के साथ-साथ यूजर मैन्युअल भी जारी कर दी गई है साथ ही आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी जारी कर दिया गया है जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, परीक्षा शेड्यूल, फीस और पात्रता से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। अगर आप कक्षा 1 से 5 यानी प्राइमरी स्तर या कक्षा 6 से 8 यानी जूनियर स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए है।

रजिस्ट्रेशन कब से और कैसे होगा?

UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी और 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ही किया जाएगा। इस बार आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR को अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि UPTET का फॉर्म भरने से पहले OTR पूरा करना जरूरी होगा। OTR एक बार हो जाने के बाद उसे कई परीक्षाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। फॉर्म भरने के बाद अगर कोई गलती हो जाए तो 1 मई 2026 तक सुधार किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

वर्ग / श्रेणीपेपर-1 शुल्कपेपर-2 शुल्क
सामान्य / OBC / अन्य राज्य₹1000₹1000
SC / ST₹500₹500
दिव्यांग₹300₹300

2022 की परीक्षा में सामान्य-OBC की फीस ₹600, SC-ST की ₹400 और दिव्यांग की ₹100 थी। इस बार फीस में करीब दोगुनी बढ़ोतरी की गई है। चूंकि ज्यादातर अभ्यर्थी दोनों पेपर देते हैं, इसलिए उनकी कुल फीस सीधे दोगुनी हो जाती है। पहले खबर आई थी कि फीस बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज हो गया है, लेकिन नोटिफिकेशन में बढ़ी हुई फीस दर्ज है, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

UPTET 2026 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 प्रश्न सही करने होंगे यानी 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। SC, ST, EWS और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 82 प्रश्न यानी लगभग 55 प्रतिशत है। B.Ed या DElEd के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे या उत्तीर्ण हो चुके अभ्यर्थी ही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

परीक्षा कब होगी?

UPTET 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। इन तीन दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों लिए जाएंगे। 22 जून 2026 को सिटी स्लिप जारी होगी जिसमें परीक्षा केंद्र का जिला पता चलेगा। एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें एक नज़र में

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अप्रैल 2026
फॉर्म सुधार व फीस की अंतिम तिथि1 मई 2026
सिटी स्लिप जारी22 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी30 जून 2026
परीक्षा तिथि2, 3 और 4 जुलाई 2026

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर OTR (One Time Registration) सेक्शन में जाएं और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
  3. OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें और UPTET 2026 आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें। पेपर-1, पेपर-2 या दोनों में से जो लागू हो, वह चुनें।
  5. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. फॉर्म ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
  8. सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आयोग ने महत्वपूर्ण लिंक जारी किए

UPTET 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी अब एक ही जगह पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी यहां से आधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन आवेदन लिंक, यूजर मैन्युअल, आवश्यक दस्तावेज़ गाइड, ट्यूटोरियल वीडियो, FAQ और हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सभी महत्वपूर्ण लिंक और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई हैं, जिससे उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंक का नामलिंक
UPESSC आयोग की आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
UPTET 2026 ऑनलाइन आवेदन-OTR वेबसाइटयहां क्लिक करें
UPTET यूजर मैन्युअल (OTR जानकारी)यहां देखें