UPTET Detail Notification 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन Adv. No. 01/UPTET/2026 जारी हो चुका है। इसे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC, प्रयागराज ने 20 मार्च 2026 को जारी किया है। इस बार नोटिफिकेशन में परीक्षा तिथि, आवेदन शुल्क, पात्रता, पासिंग मार्क्स और Supreme Court आदेश से जुड़े अहम बदलाव एक साथ दिए गए हैं। जो उम्मीदवार UPTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ना जरूरी है क्योंकि इस बार कई चीजें पहले से अलग हैं।
परीक्षा का पूरा कार्यक्रम एक नजर में
नीचे दी गई टेबल में UPTET 2026 की सभी जरूरी तारीखें दी गई हैं। उम्मीदवार इन्हें ध्यान से नोट कर लें क्योंकि किसी भी तारीख को मिस करने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन प्रकाशन तिथि | 20 मार्च 2026 |
| OTR रजिस्ट्रेशन / आवेदन शुरू | 27 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| शुल्क समाधान व संशोधन की अंतिम तिथि | 01 मई 2026 |
| परीक्षा जनपद सूचना तिथि | 22 जून 2026 |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 30 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | 02, 03, 04 जुलाई 2026 |
27 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है और यह जानकारी उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है जो इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। आवेदन करने के लिए सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाकर One Time Registration यानी OTR करना अनिवार्य होगा। OTR के बाद ही परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। जो उम्मीदवार Paper I और Paper II दोनों में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एक ही आवेदन में दोनों पेपर चुनने की सुविधा दी गई है। आवेदन भरने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध User Manual और Tutorial Videos जरूर देख लें क्योंकि इस बार प्रक्रिया थोड़ी बदली है। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए uptet.support@upessc.org पर ईमेल या 9899677276 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा
UPTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। नीचे टेबल में देखें।
| वर्ग / श्रेणी | Paper I शुल्क | Paper II शुल्क |
|---|---|---|
| सामान्य / EWS / OBC | ₹1000 | ₹1000 |
| अनुसूचित जाति / जनजाति | ₹500 | ₹500 |
| दिव्यांग श्रेणी | ₹300 | ₹300 |
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से SBI या ICICI बैंक के जरिए किया जा सकता है। बता दें कि एक बार शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं होगा, इसलिए आवेदन भरने से पहले पात्रता अच्छी तरह जांच लें।
सेवारत Primary Teachers को देनी अतिरिक्त जानकारी
यह खबर उन सभी Primary Teachers के लिए सबसे जरूरी है जो Supreme Court के हालिया आदेश से प्रभावित हैं। ऐसे शिक्षक जो बिना UPTET पास किए कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में नियुक्त हो चुके थे, उन्हें UPTET 2026 का फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते वक्त उन्हें Government Teacher Details वाला सेक्शन भरना होगा जिसमें Teacher का Type, स्कूल का नाम, Date of Joining, Date of Retirement और सबसे जरूरी Manav Sampada Code यानी HRMS कोड भरना अनिवार्य होगा। जिन Teachers के पास HRMS कोड नहीं है वे पहले अपने BSA कार्यालय या विद्यालय से यह कोड लेकर रखें, वरना फॉर्म अधूरा रह जाएगा।
पासिंग मार्क्स और परीक्षा का पैटर्न
UPTET 2026 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक यानी 60 फीसदी लाने होंगे। OBC, EWS, SC, ST, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82 यानी 55 फीसदी रखे गए हैं। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे यानी 150 मिनट होगी। दोनों पेपर में 150 MCQ सवाल होंगे और हर सवाल 1 अंक का होगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। Paper I में बाल विकास, हिंदी, अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत, गणित और पर्यावरण अध्ययन से 30-30 सवाल आएंगे। Paper II में बाल विकास, हिंदी, द्वितीय भाषा और गणित/विज्ञान या सामाजिक अध्ययन से सवाल होंगे जहां चौथे सेक्शन में 60 सवाल होंगे।
UPTET प्रमाणपत्र की वैधता और जरूरी बातें
इस बार सबसे बड़ी राहत यह है कि UPTET 2026 का प्रमाणपत्र अब आजीवन यानी Lifetime के लिए मान्य होगा। प्रमाणपत्र DigiLocker के माध्यम से डिजिटल रूप में दिया जाएगा। फिलहाल उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ें और OTR रजिस्ट्रेशन के वक्त नाम, जन्मतिथि और दस्तावेज बिल्कुल सही भरें क्योंकि बाद में बदलाव मुश्किल होगा। UPTET 2026 से जुड़े हर अपडेट के लिए सिर्फ upessc.up.gov.in पर नजर बनाए रखें।
Important Links
नीचे दी गई टेबल में UPTET 2026 से जुड़े सभी जरूरी लिंक दिए गए हैं।
| जानकारी | लिंक |
|---|---|
| UPTET 2026 विस्तृत नोटिफिकेशन PDF | Click Here |
| UPTET 2026 ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |

